उत्तरकाशी: प्रदेश में होने वाली चार धाम यात्रा के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने जनपद में स्थित गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के यात्रा मार्गो पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनाने के लिए तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को यात्रा मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया है।
सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार रोस्टर के अनुसार तीर्थ धामों में कानून व्यवस्था, यात्री सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्था बनाने के लिए उत्तरदायी होंगे।
दोनों धामों के मार्ग पर 12 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
