Homeराज्यउत्तराखण्डकितने भी अवतार लेलें रावत ,ये टोटके बेअसर होने है!

कितने भी अवतार लेलें रावत ,ये टोटके बेअसर होने है!

bhagat-singh-koshyari

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद   भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए खूब तंज कसा। कोश्यारी ने कहा कि रावत चाहे कितने ही रूप लेकर जनता को रिझाले पर उनके ये टोटके इस चुनाव में बेअसर होने वाले है।
एक कार्यक्रम में मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस पार्टी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत को आड़े हाथ लिया। कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी तक कुछ भी नही किया। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री पिछले ढ़ाई साल सत्ता में रहकर राज्य के लिए कुछ नही कर पाए वो अगले पांच साल भी कुछ नही कर सकते। मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कोश्यारी ने कहा कि हरीश रावत चाहे कितने भी अवतार लेले पर अब उत्तराखंड की जनता को धोखा नही दे पाएंगे और ना ही उन्हें अब सत्ता मिलेगी।
कोश्यारी ने रावत पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंडवासियों ने रावत सरकार के राज में बहुत दुख झेल लिए है पर इस विधानसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता पर आने पर प्रदेश में विकास के दरवाजे खुलेंगे। और यहां के लोगों के खुशहाल दिन आएंगे।

गौरतलब हैं कि पिछले दिनों सीएम रावत का बाहुबली वीडियों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। कोश्यारी के बयान से लग रहा है कि रावत के वीडियों ने भाजपा में भी तहलका मचा दिया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Explore good forms of rubbers. They yield safe joy. Enjoy [url=https://nfj.org.uk/]gay anime porn[/url] now. Pick your way fast.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular