
काशीपुर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर से विधायक बने तिलोक सिंह चीमा ने आज अपने कारपोरेट ऑफिस में प्रेस बुलाई…जिसके दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनता ने उन पर विश्वास जताकर उन्हें भारी मतों से जिताया है, वह जनता के हमेशा आभारी रहेंगे और उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया…साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरीके से केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताकर जो टिकट दिया है वे उनके हमेशा आभारी रहेंगे… इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे पिताजी के के रुके हुए कार्य वह पूरा करेंगे…वैसे तो उन्हें राजनीति के गुर अपने पिता के आदर्शों पर चलकर मिले है…और आगे भी वह अपने पिता श्री से राजनीति के गुण सीखते रहेंगे…इस मौके पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहां की 20 साल मैंने काशीपुर के लोगों की सेवा की है, अब मेरा पुत्र इस सेवा को आगे बढ़ाएगा और काशीपुर को और खूबसूरत बनाने के लिए आगे आएगा…आपको यह भी बता दें कि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विरोधियों ने मुझे हराने में भरसक प्रयास किए लेकिन आज उनके पुत्र कि इतने अधिक वोटों से जीत उनके मुंह पर एक तमाचा है…उन्होंने कहा कि काशीपुर में उनके विधायक रहते हुए गुंडाराज खत्म हुआ है और आगे भी गुंडाराज को पनपने नहीं दिया जाएगा…