Homeराज्यउत्तराखण्डकाशीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने घर में मौका पाकर...

काशीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने घर में मौका पाकर फांसी पर लटक कर की आत्महत्या…..

काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने घर में मौका पाकर फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को नीचे उतारकर उसे कब्जे में लेकर उस का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल काशीपुर के मोहल्ला मंझरा लक्ष्मीपुर पट्टी में रहने वाली 23 वर्षीय राधा सैनी पुत्री स्वर्गीय मानसिंह की मां दुर्गा देवी का बीती 31 मई को स्वर्गवास हो गया था जिसके बाद सभी मेहमान घर पर ही थे तथा 2 दिन पूर्व ही तेरहवीं संस्कार के बाद अपने घर जाने को तैयार थे तभी आज अचानक राधा ने घर के कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। राधा सात बहनों में सबसे छोटी थी जिनमें से पांच बहनों की शादी हो चुकी है जबकि छठे नंबर की बहन एक दवा फैक्ट्री में नौकरी करती है। घटना के वक्त कमरे में कोई भी मौजूद नहीं था। राधा को घर के पहली मंजिल पर स्थित कमरे में फांसी पर लटका देख घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को नीचे उतारकर उसे अपने कब्जे में ले लिया तथा उस का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular