Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: केदारनाथ आपदा के आज सात साल पूरे, 2013 में हर ओर...

उत्तराखंड: केदारनाथ आपदा के आज सात साल पूरे, 2013 में हर ओर था तबाही का मंजर……

देहरादून- केदारनाथ आपदा के आज सात पूरे हो गये है। जून 2013 में आई आपदा ने चारधाम यात्रा को बुरी तरह प्रभावित किया था। आपदा के चलते न केवल इन धामों में नुकसान पहुंचा, बल्कि स्थानीय लोगों की आजीविका पर भी चोट की। वहीं केंद्र सरकार के सहयोग से इस दिशा में साल 2014 से काम शुरू हुआ। केदारपुरी को केंद्र में रख शुरू हुए पुनर्निर्माण कार्य अब तकरीबन पूरे होने को हैं। पीएम मोदी की केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्यों पर सीधी नजर है। इसका परिणाम ये है कि राज्य सरकार के लिए केदारनाथ पुनर्निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता का प्रोजेक्ट है। इसका नतीजा बीते साल रिकॉर्ड तोड़ यात्रा के रूप में सामने आया था। बीते साल 2019 चारोंधाम और हेमकुंड साहिब तक 34.81 लाख यात्रियों ने दर्शन किए। इसके साथ ही साल 2018 में 25 लाख यात्री इन धामों तक आए थे, लेकिन इस साल कोरोना के कारण सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लगाया हुआ है। बता दें कि 2013 में केदारघाटी में आई आपदा से हर ओर तबाही का मंजर था। हादसे में करीब 5 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई थी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular