Homeराज्यउत्तराखण्डकार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखो श्रधालुओ ने पवित्र गंगा में आस्था...

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखो श्रधालुओ ने पवित्र गंगा में आस्था की डुपकी

शनिवार यानि आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा  है। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा को विशेष महत्व होता है। पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ और दान-पुण्य करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा पर लोग गंगा नदी में स्नान करते हैं। शास्त्रों के अनुसार अगर पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय किया जाय तो धन-दौलत की कमी कभी नही रहती।

 कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर हरिद्धार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा ,सुबह मौसम ठंडा होने के बावजूद लाखो भक्तों ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष गंगा स्नान करने का फल मिलता है। इस दिन गंगा के पवित्र नदियों एवं तीर्थों में स्नान का भी बहुत महत्व है। यमुना, गोदावरी, नर्मदा, गंडक, कुरूक्षेत्र, अयोध्या, काशी में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। गंगा स्नान के साथ-साथ दान पुण्य का भी बड़ा महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के लिए हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार शाम से ही पहुंचने शुरू हो गए थे। यूपी, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब और दिल्ली से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां गंगा स्नान करने आए हैं।

गंगा स्नान का क्या है महत्व?

– कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है.

– ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्नान करने से व्यक्ति के सारे पाप धुल जाते हैं.

– इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने से पुण्य प्राप्त होता है.

एेसे करें पूजा?

– इस दिन सुर्योदय से पहले गंगा स्नान करके भगवान विष्णु की आराधना करनी चाहिए.

– गंगा स्नान के दिन व्रत रखने से विशेष फल मिलता है. व्रत करने के बाद ब्राह्मणों को दान देना चाहिए.

– इस दिन घर में हवन करवाना चाहिए.

– इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए.

गंगा स्नान करने से क्या हैं फायदे?

– गंगा स्नान करने से व्यक्ति को तेज बल जैसे गुण मिलते हैं.

– गंगा के पवित्र जल से स्नान करने से आयु की वृद्धि होती है.

– हिंदु मान्यताअों के मुताबिक गंगा स्नान करने से आरोग्य गुण मिलते हैं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular