Homeराज्यउत्तराखण्डकाकड़ा घाट कुंड के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF रेस्क्यू टीम ने...

काकड़ा घाट कुंड के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF रेस्क्यू टीम ने घायलों को सुरक्षित निकाला।

रुद्रप्रयाग – गौरीकुंड से अगस्तमुनि जा रहा वाहन काकड़ा घाट कुंड के पास अनियंत्रित होने से रोड से नीचे पलट गया। वाहन में 06 स्थानीय लोग सवार थे। जिनमें से 04 सामान्य घायल थे जबकि 02 अन्य गंभीर घायल थे और नीचे खाई में गिरे हुए थे।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए, अत्यधिक विषम परिस्थितियों में खाई में उतरकर दोनों घायलों को पिग्गी बैक के माध्यम से पीठ पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया, जिसके उपरांत उन्हें अग्रिम उपचार हेतु 108 चिकित्सा सेवा के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का विवरण :-
1. दर्शन लाल पुत्र श्री कृथू लाल उम्र 52 वर्ष
2. खुशाल सिंह पुत्र चन्द्र सिह उम्र 43 वर्ष
3. राय सिंह पुत्र पूरन सिंह उम्र 53 वर्ष
4. नारायण सिंह पुत्र गोरखा उम्र 23 वर्ष
5. नारायण सिंह पुत्र भोपाल सिंह उम्र 23 वर्ष
6. चालक करण सिंह पुत्र बलवन्त सिंह उम्र 30 वर्ष
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments