Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों को कड़ी...

कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा की करी मांग।

उधम सिंह नगर/जसपुर – पूरे प्रदेश में अंकिता हत्या कांड के बाद विरोध किया जा रहा है। जगह जगह अंकिता को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

अंकिता को न्याय दिलाने के लिए जनता सड़कों पर उतर रही है। उसी क्रम में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में कांग्रेसी महिलाएं सड़को पर उतरी और शहर में कैंडल मार्च निकाला और सुभाष चौक पहुँचकर यह कैंडल मार्च खत्म हुआ और अंकिता को भाव पूर्ण श्रधांजलि दी।

वंही कांग्रेस महिला जिला सचिव डोली चौहान ने बताया कि भाजपा को होश में आना चाहिए। अगर भाजपा होश में नही आई तो ऐसी घटनाएं बढ़ती जाएंगी और फेसबुक पर अंकिता के लिए जो अभद्र टिप्पणी की है बहुत नंदनीय है।

ऐसे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और अगर भाजपा अभी भी होश में नही आती है तो प्रदेश की सभी महिलाएं सड़को पर उतर आएगी ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments