
देहरादून :- आने वाली 28 तारीख को कांग्रेस पूरे देशभर में लोकतंत्र बचाओ भारत बचाओ और सविधान बचाओ यात्रा निकालने जा रही है इसी के मद्देनजर देहरादून में कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज एक बैठक बुलाई इस बैठक में देहरादून के सभी पदाधिकारियों को बुलाया गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को कहा गया कि देश भर में आज संविधान बचाने और भारत बचाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर यात्रा निकाली जाएगी। प्रीतम सिंह का कहना है की आज देश में सविधान की हत्या कि जा रही है इसलिए कांग्रेस इसको बचाने के लिए ये प्रयास कर रही है।