Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला....

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार पर बोला हमला….

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एक बार फिर से देवस्थानम बोर्ड, गैरसैंण कमिश्नरी जैसे तमाम लंबित मुद्दों पर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। प्रीतम सिंह ने कहा कि जब श्राइन बोर्ड के गठन का फैसला उत्तराखंड सरकार के द्वारा दिया गया और जब विधायक सदन में आए उस समय भी कांग्रेस ने पुरजोर तरीके से उसका विरोध किया था। यहां तक कि कांग्रेस इस मसले को लेकर सड़कों पर भी उतरी। प्रीतम सिंह ने कहा सरकार ने तीर्थ पुरोहितों को विश्वास में नहीं लिया। हक हकूक धारियों को भी विश्वास में नहीं लिया, यहां तक कि स्थानीय लोगों को भी सरकार ने विश्वास में नहीं लिया और जबरदस्ती श्राइन बोर्ड का गठन करके सबकी भावनाओं पर कुठाराघात करने का काम किया । प्रीतम सिंह ने कहा सरकार ने श्राइन बोर्ड के गठन के बाद हमारी धार्मिक भावनाओं पर भी प्रहार करने का काम किया है । सरकार ने पूजा पद्धति को बदलने का प्रयास किया जिसकी वजह से तीर्थ पुरोहित आहत है और कांग्रेस संकट की घड़ी में सभी तीर्थ पुरोहितों के साथ खड़ी है । प्रीतम ने कहा कि हमने पहले भी कहा था और आज भी दोहराते हैं कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो तो कांग्रेस श्राइन बोर्ड को समाप्त करेगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular