Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द...

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेशभर में एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया….

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर आज महानगर कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, सेवा दल कांग्रेस, महिला कांग्रेस कमेटी समेत समस्त विभाग के पदाधिकारियों ने रामनगर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय के बाहर पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से षडड्ढंत्र के तहत राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य कराए जाने का कार्य भाजपा के ईशारे पर किया गया है, भाजपा को भविष्य में देश की जनता उचित परिणाम भुगतने के लिए तैयार हे। उन्होंने कहा कि आज संकल्प सत्याग्रह के माध्यम से ईश्वर से केंद्र सरकार की बुद्धि सुद्धि की प्रार्थना करते हैं एवं जिन उद्योगपतियों के सहारे पर देश की मोदी सरकार चल रही है उन्हें समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं देश की जनता चेतावनी भी दे रही है कि भविष्य में इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। आज सत्ता के मद में चूर केन्द्र सरकार लोकतंत्र की हत्या करना जानती है, परंतु जनतंत्र की आवाज को कभी देश में नहीं दवा सकती। वही बसपा के महानगर अध्यक्ष डा- एमए राहुल ने कांग्रेस के सत्याग्रह कार्यक्रम को अपना समर्थन देते हुए अपनी बात रखी। इसी के साथ ही आम आदमी पार्टी ने भी इस कार्यक्रम में अपना समर्थन दिया ।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular