Homeहेल्थकही आपको भी तो लोग माचिस की तिल्ली कहकर नही पुकारते,करें ये...

कही आपको भी तो लोग माचिस की तिल्ली कहकर नही पुकारते,करें ये उपाय

आज के समय में कोई मोटापा से परेशान है तो कोई इसलिए कि वो मोटा नहीं हो पा रहा हैं। जिसके कारण वह हर उपाय को अपना रहा है जिससे कि वह मोटा हो सके। यह समस्या केवल पुरुषों को ही नहीं बल्कि महिलाओं को भी है।

खाने में प्रोटीन की मात्रा अधिक लेने लगे तो वजन बढ़ाने में कोई परेशानी नहीं होती है। साथ ही इम्यून पॉवर बी ठीक हो जाता है। इसके साथ ही अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन आपकी ज्यादा देर तक भूख शांत रहेगी। जानिए किन चीजों में अधिक प्रोटीन पाया जाता है। जिसका सेवन करने से आपका वजन बढ़ेगा।

  • अगर आपको वजन बढ़ाना है तो आप दूध का सेवन करना शुर कर दें, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम पाई जाती है जो कि आपकी हड्डियों को भी मजबूत करती है। इसलिए रोजाना नाश्ते के समय एक गिलास और एक गिलास रात को सोते समय जरुर पिएं।
  • टमाटर तो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। इससे शरीर में ब्लड की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी के साथ-साथ सोडियम,चूना, तांबा आदि पाया जाता है।
  • दही में भी कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। जिसका सेवन करने से आपके शरीर में जाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने वाले बैक्टीरिय़ा को बढ़ाता है। जिसके कारण शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है।
  • आमतौर में बादाम खाने को लेकर माना जाता है कि इससे आपका दिमाग तेज होता है। लेकिन इसका सेवन करने से आप अपना वजन  भी बढ़ा सकते है, क्योंकि प्रोटीन के साथ-साथ वसा, भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल पाएं जाते है। जो कि रक्त संचार को ठीक रखते है।
  • हरी सब्जियां जैसे कि पत्ता गोभी में भरपूर मात्रा में विटामिन और  मिनरल के साथ-साथ कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। जो कि पाचन क्रिया को ठीक रखता है।
  • इन चीजों के अलावा आप ऐसी ही और चीजें का सकते है जिसमे भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जैसे कि पनीर, चिकन, सेम, सोया दूध आदि।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular