Homeअजब गजबकवि और गायक बॉब डिलेन को मिला साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार

कवि और गायक बॉब डिलेन को मिला साहित्‍य का नोबेल पुरस्‍कार

bob-dylan-nobel-prize-literature-2

स्‍टॉकहोम: अमेरिकी गीतकार बॉब डिलेन को इस साल का नोबेल साहित्य पुरस्कार दिया जाएगा. वह प्रतिष्ठित सम्मान हासिल करने वाले पहले गीतकार हैं और इस घोषणा ने पुरस्कार पर नजर जमाए हुए लोगों को हैरान कर दिया है.

स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि 75 साल के डिलेन को ‘अमेरिकी गीतों की लंबी परंपरा में नयी काव्य शैली विकसित करने के लिए’ नोबेल पुरस्कार दिया गया है.

पुरस्कार की घोषणा के कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने हैरान होने के बाद तालियां बजाकर इसका स्वागत किया. पूर्व में भी नोबेल के लिए गायक के नाम की अटकलें लगी थी लेकिन उनकी दावेदारी को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया गया.

एएफपी के मुताबिक, एकेडमी की स्थायी सचिव सारा दानियस ने कहा कि डिलेन के गाने ‘कानों में कविता जैसे लगते हैं.’ नोबेल पुरस्कार गायक के लिए सबसे नया सम्मान है. 1941 में मिनेसोटा के डुलुथ में एक साधारण परिवार में जन्मे रॉबर्ट एलेन जिमेरमन उर्फ बॉब डिलेन ने बड़े होने के साथ हार्मोनिका, गिटार और पियानो बजाना सीखा.

साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा के साथ इस साल के नोबेल पुरस्कारों के सभी विजेताओं की सूची पूरी हो गयी. इससे पहले चिकित्सा, भौतिकी, रसायनशास्त्र, अर्थशास्त्र और शांति के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की जा चुकी है.

इस पुरस्‍कार के तहत डिलेन को लगभग 6 करोड़ 21 लाख (927740 डॉलर) रुपये की राशि मिलेगी.

शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता को छोड़कर बाकी दूसरे विजेताओं को 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में एक औपचारिक समारोह में पुरस्कार – एक स्वर्ण पदक और एक डिप्लोमा – दिया जाएगा.

शांति का नोबेल पुरस्कार उसी दिन नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में होने वाले एक दूसरे समारोह में दिया जाएगा. यह पुरस्कार नार्वे की नोबेल समिति देती है.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments