Homeराज्यउत्तराखण्डकल देश-विदेश से आने वाले महमानों के लिए गंगा तट पर बिछेगा...

कल देश-विदेश से आने वाले महमानों के लिए गंगा तट पर बिछेगा रेड कार्पेट, रविवार की शाम ऋषिकेश मे देखने को मिलेगा भव्य नजारा……

देहरादून- तीर्थनगरी ऋषिकेश मे रविवार की शाम गंगा तट पर भव्य नज़ारा देखने को मिलेगा। देहरादून में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट में आने वाले मेहमान मुनिकीरेती गंगा तट पर आरती करेंगे। गंगा रिजॉर्ट से आरती स्थल तक करीब 200 मीटर आस्था पथ पर इन मेहमानों के लिए रेड कार्पेट बिछाया जाएगा।

इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के बाद रविवार की शाम को देश-विदेश से आने वाले इन उद्योगपतियों के लिए गंगा आरती का आयोजन मुनिकीरेती गंगा तट पर किया गया है। इन्वेस्टर्स की मेहमान नवाजी के लिए शासन-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूरे इलाके को चमकाया जा रहा है। गंगा रिजॉर्ट से आस्था पथ के जरिये मेहमान स्वामी नारायण आश्रम घाट पर गंगा आरती के लिए रेड कार्पेट के ऊपर से होकर गुजरेंगे। इस आरती को यादगार बनाने के लिए प्रख्यात भजन गायिका अनुराधा पौडवाल प्रस्तुति देंगी। वहीं आरती रिहर्सल के लिए शुक्रवार की शाम तैयारी की गई जिसके बाद आज शाम तक सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जायेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular