Homeअजब गजबकलयुगी द्रोपदी आज भी रहती है अपने पांच पतियों के साथ!

कलयुगी द्रोपदी आज भी रहती है अपने पांच पतियों के साथ!

आपको महाभारत की कहानी के बारे में तो पता ही है। महाभारत में पांडवों की कहानी का जिक्र किया गया है। महाभारत में सबसे चर्चित अगर कोई था तो वह द्रौपदी थी। द्रौपदी की चर्चा इसलिए होती है, क्योंकि उन्होंने अकेले ही पाँचों पांडवों से शादी रचाई थी। हालांकि यह बात तो काफी पुरानी हो चुकी है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के दौर में भी ऐसा हो रहा है। सोचकर ही यह काफी अजीब लग रहा है कि कैसे एक महिला अकेले पाँच लोगों की पत्नी बनकर रह सकती है। लेकिन यह बिलकुल सच है । आज हम आपको कलियुग की द्रौपदी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कहानी आपको हैरानी में डाल देगी। यह कलियुग की द्रौपदी कहीं और की नहीं बल्कि उत्तराखंड की ही है। वहीँ की रहने वाली रजो नाम की एक लड़की ने एक लड़के से शादी की। बाद में उस लड़की को उसी घर के चार अन्य भाइयों से भी शादी करनी पड़ी।

उसकी शादी तो हुई एक लड़के से थी लेकिन उसे शादी का रिश्ता उसके सरे भाइयों के साथ निभाना पड़ता है। केवल यही नहीं उस अकेली लड़की को पाँचों भाइयों के साथ शारीरिक सम्बन्ध भी बनाने पड़ते हैं। उनका एक बेटा भी है लेकिन कोई नहीं जनता है कि आखिर यह बेटा किस भाई का है।

इतना सब होने के बाद भी कभी पाँचों भाइयों में तनाव नहीं होता है। सब मिलकर बच्चे को अच्छे से पाल भी रहे हैं। जब इस बारे में रजो से पूछा गया कि 5 पतियों की वजह से उसे कोई परेशानी तो नहीं होती है? तो रजो ने कहा कि वह बहुत खुशनसीब है कि उसे 5 पति मिले हैं। पाँचों उसे खूब प्यार करते हैं। उसनें कहा कि वह जानती है कि इस तरह की शादी को कानून मान्यता नहीं देता है लेकिन, उसनें तो की है। उसनें बताया कि उत्तराखंड और तिब्बत जैसे इलाकों में लड़कियों की काफी कमी है, जिस वजह से आज भी इस तरह की शादी करनी पड़ती है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments