Homeराज्यउत्तराखण्डकर्णप्रयाग में शराब विरोध में महिलाओ ने रोका रास्ता

कर्णप्रयाग में शराब विरोध में महिलाओ ने रोका रास्ता

कर्णप्रयाग: कर्णप्रयाग में अंग्रेजी शराब की दुकान बंद करने की मांग को लेकर शराब विरोधी महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया, उन्होंने शनिवार को शराब की दुकान जाने वाले पैदल मार्ग पर दो घंटे तक रास्ता रोक दिया जिससे शराब खरीदने जाने वाले शौकीनों को बैरंग लौटना पड़ा।

संघर्ष समिति अध्यक्ष अंशी देवी के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाएं तहसील परिसर में एकत्र हुई और कर्णप्रयाग के अपर बाजार में राइंका प्रवेश द्वार से सटे भवन में शराब की दुकान संचालित करने का विरोध किया और दुकान जाने वाले पैदल रास्ते पर दो घंटे तक बैठ धरना दिया। इस मौके पर इंद्रेश मैखुरी, भुवन नौटियाल ने कहा कि कर्णप्रयाग में अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध को लेकर विरोध जारी है बावजूद इसके आबकारी विभाग न्यायालय के आदेशों को किनारे रख, दुकान संचालन की प्रक्रिया जारी रखे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular