Homeराज्यउत्तराखण्डकर्ज में डूबे किसान ने की फिर आत्महत्या,किसानो का ऋण शीघ्र माॅफ...

कर्ज में डूबे किसान ने की फिर आत्महत्या,किसानो का ऋण शीघ्र माॅफ करे सरकार,प्रीतम

देहरादून : प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड चम्बा के स्वाडी गांव में 47 वर्शीय किसान राजकुमार द्वारा बैंकों के कर्ज के दबाव में की गई आत्महत्या पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इस घटना को देवभूमि उत्तराखण्ड पर कलंक बताया है।
प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल जिसमें प्रदेष प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, नरेन्द्र रमोला, राजेश्वर बडोनी एवं  साहब सिंह सजवाण शामिल हैं, को स्वाडी गांव भेज कर घटना की विस्तृत जानकारी प्रदेष कांग्रेस कमेटी को देने को कहा है। प्रीतम सिंह ने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के कारण यहां के किसानों की खेती वर्षा जल पर ही निर्भर करती है तथा अधिक वर्षा एवं ओला वृश्टि होने के कारण यहां के किसानों की सब्जी, फल सहित सभी फसलें पूर्ण रूप से बर्बाद हो जाती है। ऐसी परिस्थितियो में बैंकों तथा सहूकारों से लिया गया कर्ज लौटाने में किसानेां को परेषानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा बार-बार कर्ज वसूली का बनाया जा रहा दबाव किसानों को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा जिस प्रकार किसानों पर कर्ज लौटाने के लिए विभिन्न माध्यमों से दबाव बनाया जा रहा है तथा उसके बाद किसानों को आत्महत्या के लिए  मजबूर होना पड़ रहा है वह निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में भी किसानों के कर्ज माॅफ करने का वायदा किया था लेकिन भाजपा अब भूल गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में समय-समय पर हुई अतिवृश्टि तथा आपदा को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य के किसानों का सम्पूर्ण ऋण शीघ्र माॅफ किया जाना चाहिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular