Homeराज्यउत्तराखण्डकन्हैया की मौत पर बजरंग दल का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, फांसी की...

कन्हैया की मौत पर बजरंग दल का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, फांसी की सजा पर अड़े।

देहरादून – राजस्थान के उदयपुर में हुई हत्या की घटना को लेकर हिन्दू संगठनों ने भी विरोध तेज करी दिया है।

बजरंग दल ने आज देश व्यापी प्रदर्शन किया और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

इसी के चलते देहरादून स्थित गाँधी पार्क के बाहर बजरंग दल के कई कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष आरोप लगाया कि हिन्दुओं को चुन चुन कर मारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह घटना पहली बार नहीं हुई है लगातार इस तरह की वारदातें बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में दर्जी की दुकान चलने वाले कन्हैया की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गयी थी आरोप था कि कन्हैया ने भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा का  वीडियो स्टेटस पर लगाया था जिसके बाद लगातार कन्हैया को मारने की धमकियाँ मिल रही थी। पुलिस में रिपोर्ट कराने के बाद भी हत्यारे रेकी करते रहे और आख़िरकार कन्हैया को मौत के घाट उतार दिया।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments