
देहरादून। पश्चिमी उत्तर से सटा रुड़की अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है। यहां भी कठुआ जैसी एक घटना को अंजाम देने की पूरी तैयारी थी लेकिन पुलिस अधीक्षक देहात मणिकांत मिश्र की सतर्कता से शहर में आग लगने से बच गई। यह घटना विगत दिनों की है जिसमें नौशाद नाम के एक युवक ने एक छोटी बच्ची को जिसकी उम्र लगभग पांच साल थी का अपहरण कर लिया और उसे लेकर कलियर रोड स्थित सोलानी पार्क की ओर ले गया जहां गहराई में लेजाकर बच्ची के कपड़े उतार रहा था तभी महिला पुलिस की एक दरोगा खष्टी वहां पहुंच गई और उन्होंने बच्ची को बरामद कर लिया तथा आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मां-बाप को बुलाकर बच्ची उनके हवाले कर दिया है। इस घटना की सूचना पाते एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने कोतवाली में डेरा डाल दिया और जब तक आरोपी नहीं मिल गया तब तक वहीं बैठे रहे। पूछताछ में नौशाद ने माना है कि वह मंगलौर के पठानपुरा का रहने वाला है। चोरी के आरोप में सजा काट चुका नौशाद पहले अपने किसी रिश्तेदार की बेटी के साथ भी ऐसा ही कर चुका है।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि बच्ची के अपहरण की सूचना नहीं मिली लेकिन रात आठ बजे मोहसिन नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को इस तरह की सूचना दी कि कोई युवक एक छोटी बच्ची को मोटर साइकिल पर बैठाकर सोलानी पार्क की ओर गया है। बिना देर किए महिला दरोगा ने पहुंचकर किसी अनहोनी से पहले ही आरोपी को दबोच लिया। यह जानकारी पत्रकारों को पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी रुड़की ने दी तथा आरोपी को पत्रकारों के सामने प्रस्तुत किया।
कठुआ जैसी एक बड़ी घटना पुलिस ने रोकी, आरोपी हिरासत में
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on World Menstrual Hygiene Day पर मंत्री रेखा आर्या ने किया बालिकाओं को जागरूक, स्वच्छता किट भी बांटी
on राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे देहरादून, पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भरा जोश
on मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अल्मोड़ा, 17 योजनाओं का लोकार्पण और 9 योजनाओं का किया शिलान्यास
on हूटर बजाते हुए खुद को वीआईपी दिखाकर रौब झाडने वाले की दून पुलिस ने उतारी खुमारी , वाहन को किया सीज….
on रूड़की में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने चंद्रवंशी अजमीढ़ देव महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण….
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
on जौनसार की पहली फीचर फिल्म “मेरे गांव की बाट” की धूम, सोशल मीडिया से लेकर गांव-गली तक चर्चाओं में!
