Homeराष्ट्रीयकई रेल सेवाओं का शुभारंभ

कई रेल सेवाओं का शुभारंभ

रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निम्नलिखित नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई/ उद्घाटन किया

  •  ट्रेन नं. 22992/22991 वेरावल – बांद्रा टर्मिनस सुपर फास्ट एक्सप्रेस
  •  ट्रेन नं. 22994/22993 महुवा – बांद्रा टर्मिनस सुपर फास्ट एक्सप्रेस
  •  ट्रेन नं. 19030/19029 महुवा – बांद्रा टर्मिनस सुपर फास्ट एक्सप्रेस

 रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, श्री ए के मितल, सदस्य यातायात श्री मोहम्मद जमशेद, सदस्य इंजीनियरिंग श्री आदित्य कुमार मित्तल, सदस्य रोलिंग स्टॉक रेलवे बोर्ड श्री रवींद्र गुप्ता और रेलवे बोर्ड के अन्य सदस्य तथा वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

 इस अवसर पर श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने कहा कि सौराष्‍ट्र के लोग इन ट्रेनों की मांग कर रहे थे। वेरावल बांद्रा टर्मिनस ट्रेनों से सोमनाथ की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा। इन ट्रनों से, विशेष रूप से सौराष्ट्र क्षेत्र के मूंगफली और कपास का उत्‍पादन करने वाले किसानों को भी लाभ मिलेगा।

 भारतीय रेलवे ने वेरावल के बीच बांद्रा ट्रर्मिनल के मध्‍य 02 मेल एक्‍सप्रेस ट्रेनों की तथा महुवा से बांद्रा के मध्‍य 4 ट्रेनों की शुरूआत की है। ये ट्रेन वेरावल से बांद्रा (टी) और महुवा से बांद्रा (टी) के मध्‍य अतिरिक्‍त संपर्क उपलब्‍ध कराएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular