Homeराज्यउत्तराखण्डकई महीनो से बंद हैं स्ट्रीट लाइट, आक्रोशित व्यापारियों ने फूंका नगर...

कई महीनो से बंद हैं स्ट्रीट लाइट, आक्रोशित व्यापारियों ने फूंका नगर पंचायत का पुतला, की नारेबाजी…

बागेश्वर- उत्तराखंड के जिला गरुड़ बाजार की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त नहीं करने से आक्रोशित व्यापारियों ने नगर पंचायत का पुतला दहन किया…साथ ही आक्रोशित व्यापारियों ने राममंदिर गेट के पास नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की…आपको बता दें कि युवा व्यापारी अंकित जोशी के नेतृत्व में गरुड़ बाजार के व्यापारी राम मंदिर गेट पर एकत्र हुए…और उन्होंने कहा कि गरुड़ बाजार में स्ट्रीट लाइटें कई माह से बंद पड़ी है…जिसको लेकर नगर पंचायत से बंद लाइटों को दुरुस्त करने के संबंध में कई बार कहा गया है…लेकिन, नगर पंचायत ने आज तक लाइटें दुरुस्त नहीं की है…और इसी को लेकर व्यापारियों ने नगर पंचायत पर गरुड़ बाजार की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया है…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular