Homeराष्ट्रीयऑनलाइन चंदा जुटा रही है इरोम शर्मिला की पार्टी, साईकिल से हो...

ऑनलाइन चंदा जुटा रही है इरोम शर्मिला की पार्टी, साईकिल से हो रहा है चुनाव प्रचार!

इम्फाल: मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की पार्टी पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए से चंदा जमा कर रही है. इसके अलावा लोगों तक पहुंचने के लिए साइकिल पर प्रचार कर रही है.

पीआरजेए मणिपुर का पहला क्षेत्रीय दल है जो राज्य में चुनाव में होने वाले खर्चे के लिए वेबसाइट के जरिए से धन जुटा रहा है. पीआरजेए सूत्रों के अनुसार ‘टेन फोर ए चेंज’ नारे के साथ ऑनलाइन वेबसाइट के जरिये चंदे के लिए धन जमा करना ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करना, चुनाव फंडिंग में पारदर्शिता लाना और लोगों तक पहुंचने का एक विचार है.

अब तक साढ़े चार लाख जमा हो चुके हैं

पीआरजेए ने इसके जरिये अभी तक साढ़े चार लाख रुपये जमा किये हैं. पीआरजेए के संयोजक एरिंड्रो लेइचोनबाम ने कहा, ‘‘ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से चंदे के लिए धन जमा करना जवाबदेह शासन के लिए पार्टी का आह्वान है. जब हमने पार्टी शुरु की तो फंड की काफी जररत थी. ऑनलाइन फंड पारदर्शी होती है और आमतौर पर राजनीतिक पार्टियों इससे परेशानी होती है क्योंकि निधि जुटाने में वे पारदर्शिता नहीं बरतती.’’

इस बारे में इरोम शर्मिला ने कहा, ‘‘ऑनलाइन धन जुटाने का एक मकसद चुनावों में धन और बल को खत्म करना भी है. हमारा उद्देश्य बेहतर मणिपुर के लिए व्यवस्था में बदलाव लाना है.’’

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular