Homeहेल्थऐसे होगा फैट कम.....

ऐसे होगा फैट कम…..

बिजी लाइफ में स्वास्थ्य पर ध्यान रखना आसान नही है। अनहेल्दी लाइफ स्टाइल होने से ज्यादातर लोग मोटापे से ग्रस्त होते है। जो आगे चलकर कई और बिमारियों को भी दावत देता है। अगर आप भी मोटापे की समस्या से जूझ रहे है तो ये खबर आपके लिये है। इन छोटे छोटे उपायों को करने से आप जल्द ही मोटापे की समस्या से समाधान पा सकते है।

डाइट प्लान – आप क्या खा रहे है और कितना खाते है यह तय करना जरूरी है। खाने से आलू,चावल और चिकनाई वाले पर्दाथों से दूर रहे। डाइट में सलाद आवश्यक रूप से ले। डिनर में भी आप सलाद खाकर भूख मिटा सकते है। साथ ही आप अपने आहार में फलों को जरूर जगह दे।dietas
खूब पानी पिये- ज्यादा पानी का सेवन वजन घटाने में लाभकारी है। कम से कम 2 लीटर पानी अवश्य  पिये। अगर आप वाकई में अपना वजन घटाना चाहते हे तो चाय,कॉफी और कोल्ड डिंक्स का सेवन ना करे।
योग अवश्य करे- वजन कम करने के लिये योग अच्छा साधन है। सूर्य नमस्कार से दिन की शुरूवात करे। इससे आपका दिन भी ऊर्जावान रहेगा। अनुलोग विलोम करने से भी वजन कम करनें में सहायता मिलती है।
डांस करे- जब भी आपको वक्त मिले तो डांस करे। डांस करने से कम समय में ज्यादा कैलोरी कम होने की संभावनाये होती है।
नीबू और शहद का प्रयोग करे- रोज सुबह हल्के गुनगुने पानी के साथ नीबू और शहद का सेवन करना चाहिये।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular