Homeराज्यउत्तराखण्डऐसिड एटैक का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार !

ऐसिड एटैक का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार !

ऐसिड एटैक के मामले में पुलिस ने एसटीएफ की मदद से आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार है, आरोपी युवक महिला पर एसिड फेंक कर फरार हो गया था। अपर पुलिस महानिदेशक,अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने टीम के उत्साहवर्धन हेतु रु0 5000/- के ईनाम की घोषणा की गयी है।

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद निवासी एक दंपती जनपद मुख्यालय पिथौरागढ़ के मोहल्ला लिंठ्यूड़ा में किराये पर रहते हैं। वह कबाड़ का काम करते हैं। उनके साथ गुड्डू का नाम का युवक भी कबाड़ का काम करता है। मंगलवार देर सायं गुड्डू महिला पर एसिड फेंक कर फरार हो गया। इसकी जानकारी होते ही परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी गुड्डू को तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार महिला, आरोपी गुड्डू के साथ लगभग दो वर्ष पूर्व भाग गई थी। तीन माह पूर्व ही वह अपने पति के पास लौटी थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular