Homeबॉलीवुडऐश का दिल फिर टूटा, बच्चन ने की ऐश की बेज्जती..!

ऐश का दिल फिर टूटा, बच्चन ने की ऐश की बेज्जती..!

जूनियर बी यानी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे में कुछ न कुछ गॉसिप मीडिया की सुर्खियों में टॉप पर रहती है। इस बार चर्चा है कि अभिषेक ने अपनी पत्नी को अपनी ही फिल्म में लेने से मना कर दिया है।

aishwarya-abhishek

दरअसल, अभिषेक अपनी फिल्म ‘लेफ्टी’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जिसके वह को-प्रोड्यूसर भी हैं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए हीरोइन अभी फाइनल नहीं हुई है। ऐसे में अभिषेक को लगता है कि इस फिल्म के लिए कोई नया चेहरा चुना जाना चाहिए। ऐश का फेस फिल्म के हिसाब से मैच्योर है। अभिषेक उनकी बजाय फ्रेश फेस की तलाश में हैं।

वहीं, ऐश का मन था कि वह इस फिल्म में काम करें। लेकिन अब ऐश शायद ऐसा न कर पाएं। अभिषेक के इस रवैये के बाद इस तरह की अफवाहें भी उड़ने लगीं कि ऐश और अभि के बीच मनमुटाव चल रहा है। इससे पहले भी जब ऐश की फिल्म ‘जज्बा’ आई थी, तो अभिषेक ने उनके साथ रुखा व्यवहार किया था। अब एक बार फिर अभिषेक ने यह फैसला लिया है, जिस पर ऐश की नाराजगी जायज है। गौरतलब है कि यह फिल्म ‘लेफ्टी’ एक साइंस फिक्शन मूवी है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular