Homeराज्यउत्तराखण्डऐतिहासिक दिन : भारत की पहली महिला आईपीएस डा0 किरण बेदी ने...

ऐतिहासिक दिन : भारत की पहली महिला आईपीएस डा0 किरण बेदी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकांओं को सम्बोंधित किया….

हरिद्वार..डीपीएस रानीपुर के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा..भारत की पहली महिला आईपीएस डा0 किरण बेदी ने दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकांओं को सम्बोंधित किया।
कार्यक्रम की आरम्भ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना से किया गया इस अवसर पर बच्चों ने समूहगान एवं लोकनृत्यों की सुन्दर प्रस्तुति दी जिसे मुख्य अतिथि डा0 किरन बेदी एवं उपस्थित दर्शकदीर्घा ने मुक्तकण्ठ से सराहना की एवं तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
डॉ0 किरन बेदी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। उन्होंने पूरे स्कूल का भ्रमण कर डीपीएस रानीपुर की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा प्रदर्शित कमांडों ट्रेनिंग शो का अवलोकन कर तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर डा0 किरण बेदी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी प्रतिभा को पहचनाना है तथा उसे आगे बढाते हुए उसी में अपना भविष्य बनाना है, जीवन में जो भी प्राप्त करो तो ईश्वर एवं माता पिता का धन्यवाद अवश्य करें तथा अपनी योग्यता पर विश्वास रखते हुए जीवन में आगे बढ़े। उन्होंने बच्चों के जिज्ञासा भरे प्रश्नों का उत्तर देते हुए अपने जीवन के संघर्षो एवं खट् मीठे अनुभवों को साझा किया जिसे सुनकर बच्चों में उत्साह भर गया एवं उन्होंने तालियों से डा0 किरण बेदी जी को सम्मान एवं अपना प्रेम प्रदर्शित किया

प्रधानाचार्य डा0 अनुपम जग्गा ने बताया कि देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर एवं पोडीचेरी की पूर्ण गवर्नर ने न केवल भारत में बल्कि विश्व में महिलाओं को पहचाना दिलाई है वरन उनके सशक्तिकरण के लिए अभी भी दिनरात परिश्रम कर रही हैं यह हम सभी के लिए गौरवशाली एवं प्रेरणादायक है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments