देहरादून- एटीएम क्लोनिंग के जरिए बुर्जग के खाते से लाखों रूपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार फुलसनी प्रेमनगर निवासी सतीश चन्द्र द्वारा थाना प्रेमनगर में तहरीर देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर उनके खाते से चार लाख तैतीस हजार रूपये निकाल लिये गये है। उन्होने बताया कि वह पहले जालंधर रहते थे व उनका जालंधर एसबीआई में अकाउंट था। जब वह प्रेमनगर रहने आये तो उन्होने अपना अकांउट एसबीआई प्रेमनगर में ट्रांसफर करा दिया। बताया कि उनके पास दो एटीएम कार्ड है जो अभी भी उनके पास है उनके खाते में करीब साढे़ चार लाख रूपये थे। आज जब वह बैंक में अपनी पेंशन निकालने पहुंचे तो पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके अकांउट से 4 लाख 33 हजार रूपये निकाल लिये गयेे है। जो 26 नवम्बर से 2 जनवरी तक निकाले गये है। पीड़ित का कहना है कि उन्होने अपने एटीएम का पासवर्ड किसी को नहीं बताया है और न ही किसी प्रकार की शापिंग की है। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
एटीएम क्लोनिंग के जरिये बुर्जग के खाते से लाखों निकाले, मुकदमा दर्ज……
RELATED ARTICLES