Homeराज्यउत्तर प्रदेशएक मंच पर गठबंधन,सपा-कांग्रेस गठबंधन गंगा-यमुना के मिलन की तरह!

एक मंच पर गठबंधन,सपा-कांग्रेस गठबंधन गंगा-यमुना के मिलन की तरह!

नई दिल्ली: गठबंधन के ऐलान के बाद आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और यूपी के सीएम अखिलेश यादव एक मंच पर नजर आए. राहुल गांधी ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन की तुलना गंगा और यमुना के संगम से की. राहुल गांधी ने कहा, ”कांग्रेस और सपा का गठबंधन गंगा और यमुना की तरह है. इससे विकास की सरस्वती निकलेगी.”

मीडिया से मुखातिब हुए. राहुल गांधी ने साझा प्रेस कान्‍फ्रेंस को संबोधित करने की शुरुआत करते हुए कहा कि ‘उतर प्रदेश ने इतिहास में अलग-अलग समय पर दुनिया को जवाब दिया. उसी तरह आज हम गुस्‍से, बांटने की राजनीति का जवाब दे रहे हैं. यह एक तरह से गंगा और यमुना का मिलन है. इस गठबंधन से प्रदेश की जनता को फायदा होगा’. उन्‍होंने कहा कि अखिलेश की नीयत यूपी को बदलने की थी, इसलिए हम साथ हुए.

akhilesh_rahul1

पीएम मोदी ने पर हमला करते हुए राहुल ने कहा, ”मोदी जी कहते हैं मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ हूं, लेकिन उसकी नीयत नहीं है. पंजाब में सुखबीर बादल के साथ खड़े हो गए. मोदी जी को अपना विरोधाभास नहीं दिखता है.” राहुल गांधी ने कहा, “हम बीजेपी को ये दिखाएंगे कि आप इस देश के लोगों को बांट नहीं सकते, उन्हें सता नहीं सकते. हम यूपी के लोगों की भावनाएं बीजेपी को दिखाएंगे.”

गठबंधन के बारे में राहुल गांधी ने कहा, ”मोदी जी के शब्दों में ये ट्रिपल पी है. इस गठबंधन से तरक्की होगी, भाईचारा बढ़ेगा और यूपी विकास की राह पर आगे बढ़ेगा.”

राहुल गांधी ने अखिलेश यादव की तारफों के जमकर पुल बांधे. राहुल ने कहा, ”अखिलेश का इरादा सही था, कोशिश पूरी थी. हम उस इरादे को सपोर्ट करना चाहते हैं. ये यूपी को बदलना चाहते थे. कांग्रेस उस लक्ष्य के लिए सपोर्ट करना चाहती है.”

राहुल गांधी के साथ अखिलेश यादव ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा, ”ये गठबंधन उन लोगों के लिए जवाब है जिन्होंने देश की जनता को लाइन में लगाया. हमने सर्दी, गर्मी, बरसात सभी मौसम देखे लेकिन अभी तक ‘अच्छे दिन नहीं देखने को नहीं मिले.” अखिलेश ने कहा, ”चुनाव में किसान, गरीब, युवा, रोजगार हमारा मुद्दा हैं, ये पहला चुनाव है जिसमें जनता ने मन बना लिया है कि किसे वोट देना है.”

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular