चमोली- चमोली जिले के कोठियाल सैन के राणा गाव के एक भवन की तीसरी मंजिल पर एक कैरी बेग मै एक नवजात शिशु मिला जिसे 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया । नवजात बच्चे को जिला अस्पताल मै भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग के माने तो उन्हें 108 पर एक कॉल आई थी जिसके बाद 108 सेवा कोठियाल सैन पहुंची वहा एक भवन की तीसरी मंजिल पर नवजात बच्ची मिली।हालांकि चमोली पुलिस पहले से मौके पर पहुंच गई थी जिसके बाद 108 के कर्मचारियों द्वारा नवजात बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिसके बाद नवजात बच्चे का प्राथमिक उपचार किया गया बच्चे की हालत स्थिर है।



