
हरिद्वार- धर्मनगरी हरिद्वार के जिला जेल कैंपस में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया… यह बेहद खास बात है कि उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी ने इस प्रतिमा को तराशा है… बाबा साहेब की प्रतिमा के बाद अब कैदी ने महापुरूषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाएं बनाने की ठानी है…आपको बता दें कि जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कैंपस में लगाई गई बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण किया…जिसको लेकर जेल अधीक्षक ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोप में सजा काट रहे विनोद सहानी ने प्रतिमा को मूर्त रूप दिया है… मूल रूप से बिहार के जनकपुर निवासी विनोद साहनी को डेढ़ साल पूर्व जेल शिफ्ट किया गया था… पेशे से ठेकेदार विनोद के भाई शिल्पीकार है… वह उन्हें प्रतिमाएं बनाते हुए देखता था, इसलिए उस फन में वह भी माहिर था…साथ ही बताया कि कैदी ने उनसे महापुरुषों की प्रतिमाएं बनाने की इच्छा व्यक्त की थी, तो उन्होंने उस पर हामी भर दी थी…जिसके बाद कैदी ने पहली प्रतिमा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा बनाई थी, और अब उससे बाद बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा बनाकर प्राण फूंके है…