Homeराज्यउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश की राजनीति मे आ सकता है बड़ा भूचाल, 2019 चुनाव...

उत्तर प्रदेश की राजनीति मे आ सकता है बड़ा भूचाल, 2019 चुनाव से पहले अपनी पार्टी बनायेगे राजा भैया, चारों तरफ मिल रहा है जबरजस्त सर्मथन……..

एस.एस तोमर- उत्तर प्रदेश की राजनिति में जल्द ही बड़ा भूचाल देखने को मिल सकता हैं। राजनितिक गलियारों में इन दिनों राजा भैया की अपनी पार्टी बनाने की चर्चाएं जोरो पर है। समाजवादी पार्टी के किनारा करके अलग राह पर निकले शिवपाल सिंह यादव के बाद अब कुंडा के बाहुबली विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी नई राजनितिक पार्टी बनाने के लिए कमर कस रहे है। अब तक निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राजा भैया अपनी राजनिति को नई दिशा देने मे जुट गये है, जानकारी के मुताबिक राजा भैया इन दिनों करीबीयों के साथ लगातार बैठकें कर नए राजनितिक दल पर उनकी राय जानने मे जुटे है यही नहीं वह नवरात्रों में अपनी नई पार्टी की घोषणा भी कर सकते हैंं। आपको बता दे कि राजा भैया को इन दिनों चारों तरफ से समर्थन मिल रहा है राजा भैया आठवीं बार विधायक हैं। 1993 से वह कुंडा से निर्दलीय जीतते आ रहे हैं। 1997 में बीजेपी की कल्याण सिंह की सरकार में वह पहली बार मंत्री बने थे। 2003 में मुलायम सिंह ने मुख्यमंत्री बनने के बाद राजा भैया को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया, तब से वह लगातार सपा के साथ थे। अखिलेश सरकार में भी वह मंत्री बने रहे, लेकिन राज्यसभा चुनाव में मायावती के उम्मीदवार को सपा का समर्थन मिलने के बाद राजा भैया ने क्रॉस वोटिंग की, जिसके बाद से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। इस बीच उनकी नजदीकियां बीजेपी नेताओं से भी रही, लेकिन वे योगी मंत्रीमंडल में शामिल नहीं हो सके, हालांकि यह चर्चा लगातार बनी रही कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन राजाभैया भाजपा में शामिल नहीं हुए। अब समर्थकों से बातचीत के बाद उन्होंने नई पार्टी बनाने का फैसला किया है। राजाभैया के करीबियों का कहना है कि नई पार्टी के गठन पर विचार चल रहा है। जल्द ही कुछ फैसला लिया जा सकता है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Check huge types of condoms. Tools bring good time. Catch [url=https://thebealach.co.uk/]gay twink porn[/url] today. Pick any kind fast.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular