Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड सरकार व प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की मध्य प्रदेश तक में...

उत्तराखंड सरकार व प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की मध्य प्रदेश तक में हो रही प्रशंसा।

देहरादून – उत्तरकाशी के यमुनोत्री में हुई बस दुर्घटना के मामले में उत्तराखंड सरकार व प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की मध्य प्रदेश तक में प्रशंसा हो रही है। जिस प्रकार से मुख्यमंत्री स्वयं रात में कंट्रोल रूम पहुंचे और पूरी रात अफसरों के संपर्क में रहते हुए सुबह मौके पर भी गए और सभी शवों को जौलीग्रांट लाकर उन्हें उनके गांव को रवाना किया गया और शाम तक सभी का अंतिम संस्कार भी हो गया। इससे भी लोगों में एक बड़ा सकारात्मक संदेश गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस पर इस कार्रवाई के लिए सभी विभागों व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी वह प्रशंसा करते हैं। जिन्होंने इतनी तत्परता से दून आकर सभी विभाग के साथ बैठक करने के साथ ही पूरी रात समय समय पर अफसरों के संपर्क में रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है इस घटना के बाद जो राहत बचाव के कार्य में तेजी दिखी वह प्रशंसनीय है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular