सदन के भीतर उपनेता विपक्ष करण माहरा ने पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे से जुड़े मसले को उठाने का काम किया। जिसके बाद सरकार की तरफ से गठित उपसमिति के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जवाब दिया कि उपसमिति ने अपनी रिपोर्ट फाइनल कर दी है। जिसको सरकार के माध्यम से जारी किया जाएगा। वहीं नेता सदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पुलिस की मांगों पर सरकार गम्भीर है और कई बार पुलिस परिजनों ने उनसे मुलाकात भी की है। ऐसे में कैबिनेट की उपसमिति ने काफी काम है और सरकार राज्यहित में जो भी होगा पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर निर्णय लेगी। पुलिस के जवानों ने किया है कोरोना काल में सराहनीय कार्य। 40 डिग्री तापमान में भी कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया जवानों ने काम। सरकार पुलिस कर्मियों व उत्तराखंड राज्य के हित में निर्णय लेंगे।