Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई, आईएएस रामविलास यादव के ठिकानों...

उत्तराखंड विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई, आईएएस रामविलास यादव के ठिकानों पर की छापेमारी।

देहरादून – आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आईएएस रामविलास यादव पर उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामविलास यादव के लखनऊ, देहरादून समेत सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।

एसपी विजिलेंस रेनू लोहानी के नेतृत्व में अपर सचिव रामविलास यादव के सात ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। आपको बता दे कि उनके खिलाफ 19 अप्रैल को मुकदमा दर्ज किया गया था। उन पर आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। बता दें कि आईएएस रामविलास यादव 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

आईएएस रामविलास यादव 2019 में यूपी से उत्तराखंड आए थे। यहां शासन ने नौ जनवरी 2019 को उनके खिलाफ विजिलेंस में खुली जांच के आदेश दिए थे। विजिलेंस टीम ने आईएएस यादव को पूछताछ के लिए बुलाना चाहा, लेकिन वह उ‍पस्थित नहीं हुए। इसके बाद आईएएस का पक्ष जानने के लिए तीन सदस्यीय हाईपावर कमेटी बनाई गई, पर यादव ने उसे भी गुमराह किया।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments