Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में होने जा रही है साउथ की इस फिल्म की शूटिंग,...

उत्तराखंड में होने जा रही है साउथ की इस फिल्म की शूटिंग, बड़े बजट की इस फिल्म के लिए टीम ने तलाशी लोकेशन….

देहरादून- बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर बड़ी फिल्म बनाने वाले हैं। उत्तराखंड की वादियों में साउथ की सबसे बड़े बजट की फिल्म ‘थ्री आर’ फिल्माई जाएगी। फिल्म की शूटिंग के लिए टीम ने लोकेशन तलाश ली है। बाहुबली और बाहुबली-2 से फिल्मी दुनिया में धमाल मचाने वाले फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की नई फिल्म ‘थ्री आर’ की शूटिंग फिल्म सिटी हैदराबाद में 19 नवंबर से शुरू हो होगी। जबकि, उत्तराखंड में 2019 में फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी। बॉलीवुड क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा ने बताया कि प्रदेश में फिल्म की शूटिंग के लिए फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। साथ ही शूटिंग के लिए लोकेशन भी तलाशी। उन्होंने बताया कि 400 करोड़ रुपए के बजट से बनने वाली फिल्म ‘थ्री आर’ बाहुबली के बाद साउथ की सबसे बड़े बजट की फिल्म होगी। उत्तराखंड में 2019 में फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इसमें लोकल लाइन प्रोड्यूसर गौरव गौतम और पर्व बाली होंगे। अदलखा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए सीएम रावत ने सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म से प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा। साल 2015 में आई फिल्म बाहुबली ने बॉलीवुड-टॉलीवुड के सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। इसके बाद 2017 में बाहुबली 2 ने सिनेमा के इतिहास में नए कीर्तिमान स्थापित किए। वहीं अब अब बाहुबली 3 की भी शूटिंग शुरू होने वाली है। इसके लिए भी राजामौली सीएम से बात कर चुके हैं। बता दें कि इस फिल्म में तेलुगू फिल्म को दो सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण तेजा लीड रोल में दिखेंगे। लेकिन अभी फिल्म में एक्ट्रेस कौन होगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिल्म आरआरआर का पूरा नाम रामा रावणा राज्यम है। यह फिल्म भी नए-नए एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular