Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में सादगी से मनाया जा रहा है ईद का त्योहार, राज्यपाल...

उत्तराखंड में सादगी से मनाया जा रहा है ईद का त्योहार, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बधाई………..

देहरादून- ईद-उल-फितर का त्यौहार सादगी के साथ मनाया जा रहा है। लॉकडाउन के चलते ईदगाह और मस्जिदों में कुछ लोगों ने ही नमाज अदा की। ज्यादातर लोगों ने घरों में रहकर ही नमाज अदा की। ईद पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी सभी को ईद-उल-फितर की बधाई दी। उन्होंने सभी से ईद सादगी से मनाने की अपील की है। अपने संदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्म और समुदायों द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं और हमें आपस में मिलजुल कर एक दूसरे की खुशियों को बांटने का अवसर प्रदान करते हैं। ईद-उल-फितर भी हम सबको प्रेम-स्नेह, आपसी भाई-चारे तथा परोपकार की भावना का संदेश देता है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-फितर सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से घर पर रहकर ही इबादत करने और सुरक्षित शारीरिक दूरी का पूरा पालन करते हुए त्योहार को मनाने की अपील की है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular