देहरादून- उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में आज सुबह मौसम ने करवट बदली ली। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में आज मौसम खराब हो गया। वहीं केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का सिलसिला सुबह से जारी है। जिस कारण निचले क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। राजधानी देहरादून में भी आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। शहर ठंड की चपेट में है। वहीं चमोली जिले में भी मौसम खराब है। यहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश की संभावना बनी हुई है।