Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में चार IAS अफसर के तबादले, भदौरिया समेत 3 को मिले...

उत्तराखंड में चार IAS अफसर के तबादले, भदौरिया समेत 3 को मिले नए दायित्व

उत्तराखंड में भाजपा को बहुमत मिलने के साथ ही प्रदेश को नए मुख्यमंत्री के रूप में त्रिवेन्द्र सिंह रावत मिले, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश हित में फैसलों की शुरुवात कर दी है.

कैबिनेट बैठक से पहले ही आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सरकार ने आला अधिकारियों के महकमो में फेरबदल कर उन्हें नए दायित्वों को सौंपा ।

Nitin Singh Bhadauria IAS
Nitin Singh Bhadauria

नितिन भदौरिया, जो की साफ़ छवि के तेज़ तर्रार, युवा IAS अधिकारी है उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपर सचिव सुराज, भ्रष्ट्राचार उन्मूलन और जनसेवा के पदभार से मुक्त करते हुए मिशन निदेशक एनएचएम परियोजना, उत्तराखंड हैल्थ सिस्टम डैवलपमैंट प्रोजेक्ट का परियोजना निदेशक के साथ संयुक्त मुख्य निर्वाचक अधिकारी के पद पर नई तैनाती दी है। भदौरिया को अहम् विभाग मिलना यह दर्शाता है की मुख्यमंत्री प्रदेश में विकास को अभूतपूर्व गति देना चाहते हैं.

अन्य अधिकारी रंजीत कुमार सिन्हा को अपर सचिव नियोजन और जीबी ओली अपर सचिव आरईएस, मत्स्य पालन के अलावा सीएम का अपर सचिव किया गया है। वहीं विनय शंकर पांडे से अपर सचिव नियोजन का पद छीन लिया गया है। उनके बाकी पदभार यथावत रहेंगे।

कहते है मिस्त्री भी ऊँचा भवन बनाने से पहले एक सीधी रेखा खीचता है, मुख्यमंत्री का अधिकारियो के विभागों में फेरबदल उत्तराखंड के विकास की नयी कहानी लिखने की शुरुवात हो सकता है.

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. View cool modes of skins. Items grant pure bliss. Enjoy [url=https://nfj.org.uk/]gay porn videos[/url] today. Select best style smart.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular