Tuesday, March 3, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड टूरिस्ट डेवलपमेंट बोर्ड ने चार धाम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर...

उत्तराखंड टूरिस्ट डेवलपमेंट बोर्ड ने चार धाम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम किया तैयार।

देहरादून – उत्तराखंड टूरिस्ट डेवलपमेंट बोर्ड ने उत्तराखंड आने वाले चार धाम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है जो यात्रियों की सुरक्षा को लेकर काम करेगा । इस सिस्टम को लेकर वरिष्ठ शोध अधिकारी सुरेंद्र सिंह सामंत ने कहा पर्यटन विभाग की पहल पर यात्रियों के रजिस्ट्रेशन सत्यापन से लेकर उनके सेफ्टी पॉइंट पर काम करने के लिए इस सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा । वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अभी तक सात लाख से ज्यादा यात्रियों का इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हो चुका है जिसमे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है । इस सिस्टम के माध्यम से आपातकाल की अवस्था में परिजनों को सूचित करना है और शासन प्रशासन को भी उसकी जानकारी देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2