Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस ने पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया...

पुलिस ने पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया…

पिथौरागढ़ – खलिया टॉप ट्रैकिंग पर मुम्बई से आये हुए पर्यटकों के रास्ता भटक जाने पर थाना मुनस्यारी पुलिस ने पर्यटकों को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया, पर्यटकों ने किया पुलिस का आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में मिशन अतिथि अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा बाहर से आने वाले पर्यटकों की हरसम्भव सहायता की जा रही है। जिस क्रम में मुम्बई से खलिया टॉप ट्रैकिंग पर आये हुए तीन पर्यटकों द्वारा थाना मुनस्यारी में सूचना दी गई कि उनके दो साथी, 1. आनन्द मेहता पुत्र किशोर मेहता, निवासी- मुम्बई उम्र- 60 वर्ष, 2. जयन्ती लाल पटेल पुत्र लल्लू भाई पटेल, निवासी- अंधेरी वेस्ट आजाद नगर मुम्बई उम्र- 58 वर्ष, खलिया टॉप से नीचे उतरते समय रास्ता भटक जाने के कारण गुम हो गए हैं। उक्त सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष मुनस्यारी, श्री गिरीश चन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उक्त पर्यटकों की तलाश करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों पर्यटकों को सकुशल बरामद कर सुरक्षित स्थान पर लाकर उनके गन्तव्य मार्ग हेतु रवाना किया गया। सभी पर्यटकों द्वारा पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments