Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे है पूर्व राष्ट्रपति, कई...

उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे है पूर्व राष्ट्रपति, कई कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग।

देहरादून –भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिनांक 14 अप्रैल से तीन दिन के उत्तराखण्ड भ्रमण पर आ रहे हैं। अपने भ्रमण के दौरान वे राजभवन में भी प्रवास करेंगे। राजभवन में उनके सम्मान में राजकीय भोज का भी आयोजन किया गया है। दिनांक 15 एवं 16 अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति कोविंद, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे इस दौरान उनके साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) भी मौजूद रहेंगे।

अपने भ्रमण के दौरान कोविंद 14 अप्रैल को गढ़ी कैंट, देहरादून में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेड़कर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे। इस मूर्ति के साथ उनका विशेष लगाव रहा है। दिसम्बर 2021 में राष्ट्रपति रहते हुए उत्तराखण्ड भ्रमण पर आए रामनाथ कोविंद द्वारा दिल्ली वापसी के दौरान गढ़ी कैंट में लगी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की इस मूर्ति के छोटा होने की बात अपने परिसहाय से की गयी। इस बात को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल मूर्ति के जीर्णाेद्धार के लिए सीईओ कैंट बोर्ड से अनुरोध किया गया। अध्यक्ष कैंट बोर्ड एवं सीईओ कैंट बोर्ड ने मूर्ति के आकार को बढ़ा करने के साथ ही जीर्णाेद्धार कर इसे बेहतर स्वरूप दिया। इसके बाद राज्यपाल द्वारा अपने दिल्ली भ्रमण के दौरान उक्त मूर्ति के नये स्वरूप को पूर्व राष्ट्रपति को दिखाया गया जिस पर भावुक हो गए और उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए सभी का धन्यवाद भी किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular