Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के कई जिलों में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के...

उत्तराखंड के कई जिलों में आज सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके…..

उत्तराखंड में आज सुबह कई पर्वतीय इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट, चमोली जिले के जोशीमठ और पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यानी में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अच्छी बात ये रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

वहीं चमोली जिले के जोशीमठ में भी आज सुबह 5.58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। चमोली में भूकंप के तेज झटके से डरे लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं भूकंप से घिंघराण रोड पर चट्टान से बोल्डर गिर गए। इससे सड़क पर दौड़ रहे युवाओं में अफरा-तफरी मच गई। मॉर्निंग वॉक पर गए लोग भी डर के मारे अपने घरों की ओर भागे।

रुद्रप्रयाग में भी सुबह 5ः58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 5.59 बजे श्रीनगर में भी लोगों ने भूकंप का झटका महसूस किया। समस्त थाना/चौकियों एवं तहसील से मिली सूचना के अनुसान भूकंप से किसी प्रकार नुकसान की कोई सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट इलाके में शनिवार सुबह 5.59 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों ने हल्का झटका महसूस किया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई।

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में भी सुबह छह बजकर तीन मिनट पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। यहां भी किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular