उत्तराखंड में सर्दी अपने शबाब पर है, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हो रही है और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है. केदारपुरी ने बर्फ की साढे तीन फीट की चादर ओढ़ ली है. यहां सोमवार देर शाम से लगातार स्नोफॉल हो रहा है. वंही बद्रीनाथ,यमुनोत्री-गंगोत्री में भी बर्फ़बारी हो रही है.मिनी स्विटजरलैण्ड के नाम से प्रसिद्ध चोपता तुंगनाथ में तो मौसम की पहली बर्फबारी हुई. यही यमुना के मायके ख़ुशीमठ का भी है. यहां खरसाली गांव में विंटर की पहली बर्फवारी हो रही है. यहां करीब 2 फुट बर्फ पड़ी. चारों तरफ चांदी की तरह बर्फ की चादर बिछ गयी है. खेती-बाड़ी के लिए ये बर्फबारी अच्छी है,इसलिए जनता भले ही कांप रही हो, किसान तो खुश हैं. उधर पौड़ी के अधिकांश हिस्सों में सोमवार रात से तेज बारिश हो रही है. इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया.
उत्तराखंड में सोमवार देर रात से हुई बारिश और बर्फ़वारी से तापमान में काफी गिरावट आई है उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार रुक-रुक कर होने वाली बारिश का सिलसिला गुरुवार दोपहर तक जारी रह सकता है. मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार इस दौरान तीन हज़ार मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है।
दिसंबर महीना उत्तराखंड को नाराज नहीं करता और शायद यही कारण है कि इस बार भी दिसंबर महीने में ही उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है आलम यह है कि गंगोत्री यमुनोत्री जाने वाले मार्गों पर पड़ने वाले गांव बर्फबारी से लदालद हो गए हैं । उत्तराखंड के चमोली उत्तरकाशी पिथोरागढ मुंसियारी के इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है इतना ही नहीं केदारनाथ में चल रहा पुनः निर्माण का काम भी भारी बर्फबारी के कारण रोकना पड़ा है…
अगर आप बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो आप भी उत्तराखंड का रुख कर सकते हैं इस वक्त पिथौरागढ़ मुनस्यारी उत्तरकाशी के ऊपर इलाके टिहरी के ऊपर इलाके ओली सहित दूसरी जगहों पर बर्फबारी आपको मिल जाएगी।


