देहरादून- प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति ने केंद्र में भाजपा शासित राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानूनों को समाप्त करने और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण की साजिश के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन दिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, इंटेक के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, लालचन्द शर्मा, अजय सिंह, गरिमा दसोनि,अनिल कुमार, विनोद कवि, एपी अमोली, अशोक शर्मा, लेखराज, वीरेंद्र नेगी, नीरज भंडारी, पंकज क्षेत्री, गोपी सुदी एवं अशोक चैधरी वरिष्ठ जन रहे मौजूद।



