Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का किया...

उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का किया भंडाफोड़।

देहरादून – उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मतलबपुर गांव में नकली दवा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।

एसटीएफ ने यहां से करीब 25 लाख रुपये कीमत की नकली एंटीबायोटिक दवाइयां और 25 लाख रुपये की दवाइयां बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कच्चे माल की खेप बरामद की है। टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो मतलबपुर गांव का ही रहने वाला है।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि काफी समय से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को हरिद्वार क्षेत्र में नकली दवाएं बनाने के संबंध में सूचना मिल रही थी। इसकी गोपनीय तरीके से जांच करवाई गई तो मामला सही पाया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular