Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड: उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, देहरादून समेत कई...

उत्तराखंड: उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत, देहरादून समेत कई ईलाकों में झमाझम बारिश…..

राजधानी देहरादून समेत राज्य में कई इलाकों में झमाझम बारिश से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिन राज्य में बारिश के आसार हैं। विभाग ने चार दिन येलो अलर्ट और एक दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 10 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर, पिथौरागढ़ समेत कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन वाले बादलों के साथ बारिश की संभावना है।

11 जून को कुमाऊं क्षेत्र के नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। गढ़वाल क्षेत्र के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 12 जून को पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल, चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 13 जून के येलो अलर्ट में देहरादून, नैनीताल, चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा, अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार की संभावना है। मैदानी जिलों में तीस से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular