Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी में सुबह सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर...

उत्तरकाशी में सुबह सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। भूकंप का केंद्र हिमाचल राज्य से लगे मोरी ब्लॉक के कोठीगाड रेंज में जमीन से पांच किमी नीचे था। बता दें वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप के बाद से अब तक जनपद में 70 से अधिक भूकंप के झटके आ चुके हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से भूकंप के पुष्टि की गई।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments