Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तरकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर...

उत्तरकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 3.1 दर्ज की गई तीव्रता।

उत्तरकाशी – उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। भारतीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप देर रात दो बजकर दो मिनट पर आया। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता 3.1 दर्ज की गई। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वहीं, भूकंप का केंद्र मोरी अन्तर्गत सांकरी के सिंगतूर रेंज के वन क्षेत्र में जमीन से पांच किमी नीचे था।

जोन चार और पांच में है उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका
वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular