Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी में एकाएक तीन भूकंप के झटके किए गए महसूस, तीव्रता रही...

उत्तरकाशी में एकाएक तीन भूकंप के झटके किए गए महसूस, तीव्रता रही 2.5।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी में शनिवार देर रात एक के बाद एक भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल इस दौरान किसी तरह के जान-माल की कोई सूचना नहीं है। पहला झटका रात 12:40, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 1:01 पर महसूस किया गया।

स्थानीय निवासी हेमलता ने बताया कि अचानक खिड़की दरवाजे जोर से बजने की आवाज सुनाई दी, साथ ही किचन में रखें कुछ बर्तन भी गिर गए। एक के बाद एक लगातार तीन भूकंप के झटकों के आने से लोगों में काफी दहशत है। लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12ः45 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 थी। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत सिरोर के जंगल में बताया जा रहा है। भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। वहीं श्रीनगर जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular