Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी के फितारी काफला में बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत,...

उत्तरकाशी के फितारी काफला में बोलेरो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 3 घायल।

उत्तरकाशी – देर रात जनपद उत्तरकाशी के मोरी क्षेत्रान्तर्गत फितारी काफला में एक बोलेरो कैंपर UK 07 TB 9701 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना एसडीआरएफ को प्राप्त हुई।

सूचना पर पोस्ट मोरी में व्यवस्थापित एसडीआरएफ टीम आरक्षी बलवंत सिंह के हमराह तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

उक्त वाहन अनियंत्रित होने से पलट गया था जिसमे चालक सहित 4 लोग सवार थे। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी व अन्य 3 लोग सामान्य घायल थे जिन्हें अस्पताल पहुँचा दिया गया था।

एसडीआरएफ टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर कड़ी मशक्कत करते हुए घटना में मृत व्यक्ति विजय कुमार पुत्र भद्रजीत, निवासी सिंदरी, उम्र 37 वर्ष के शव को निकालकर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments